वली के इश्क़ की तड़प में महबूब-ए-इलाही की दरबार में डां जाकिर हुसैन की हाज़िरी
डॉ. ज़ाकिर हुसैन।
मो.: 8002988177
औलिया-ए-किराम से मोहब्बत और अकीदत इंसान के दिल को रूहानियत, प्रेम और अल्लाह की इबादत से भर देती है। इसी जज़्बा-ए-मोहब्बत और अकीदत के तहत डॉ. ज़ाकिर हुसैन ने दिल्ली स्थित महान सूफ़ी संत हज़रत ख़्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह की पवित्र दरगाह पर हाज़िरी दी तथा फ़ातिहा-ख़्वानी और दुआ के माध्यम से रूहानी फ़ैज़ व बरकत हासिल करने की सआदत प्राप्त की।
महबूब-ए-इलाही हज़रत निजामुद्दीन औलिया सदियों से श्रद्धालुओं, उलेमा, सूफ़ियों और आम मुसलमानों के लिए आस्था और प्रेम का केंद्र रहा है। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति अपने दिल की भावनाएँ, दुआएँ और तमन्नाएँ अल्लाह की बारगाह में पेश करता है। डॉ. ज़ाकिर हुसैन ने भी इस मुबारक अवसर पर उम्मत-ए-मुस्लिमा की भलाई, देश व बिहार प्रदेश में अमन, भाईचारा, शैक्षिक उन्नति तथा अपनी लेखकीय एवं शैक्षिक सेवाओं की स्वीकार्यता के लिए विशेष दुआएँ कीं। खास तौर पर मौलाना क़मर आलम नदवी उस्ताद मदरसा अहमदिया अबाबकरपुर, मास्टर अज़ीमुद्दीन अंसारी, मौलाना नेयाज़ अहमद क़ासमी प्रिसिंपल अंजुमन फलाहुल मुस्लेमीन हाजीपुर, नदीम खां सदर श अंजुमन फलाहुल मुस्लेमीन हाजीपुर, मिसबाहुल अक़रम लालगंज, मास्टर मो कमरुद्दीन, मास्टर मो क़ादिर, मोहतसिम हयात खां, सदरे आलम के अलावा कई हज़रात ने भी वैशाली जिला, बिहार प्रदेश और देश में उम्मत मुस्लेमा की भलाई,अमन, और भाईचारा क़ायम रहने की दुआ की दरख्वास्त पेश की है। मैं तमाम लोगों की दुआ की दरख्वास्त को बड़ी संजीदगी से अक़ीदत व मोहब्बत के साथ महबुबे एलाही की दरबार में अल्लाह से दुआ किया हूँ।
हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलैह की मोहब्बत की तालीम , भाईचारा, मानव सेवा और अल्लाह की रज़ा प्राप्त करने पर आधारित हैं। उनका संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। दरगाह पर हाज़िरी के दौरान डॉ. ज़ाकिर हुसैन ने औलिया-ए-किराम के जीवन एवं सेवाओं का अध्ययन करने और उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराया।
अल्लाह तआला हज़रत महबूब-ए-इलाही रहमतुल्लाह अलैह के फ़ैज़ व बरकत से हम सभी को लाभान्वित फ़रमाए और हमें इख़्लास, मोहब्बत तथा मानव सेवा के मार्ग पर चलने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए। आमीन।
दुआ का तालिब:
डॉ. ज़ाकिर हुसैन
जनरल सेक्रेटरी, जिला उर्दू टीचर्स एसोसिएशन, वैशाली
0 تبصرے